Skip to main content

पंत बने दिल्ली के कप्तान, और इधर ट्विटर पर अश्विन-रहाणे के फैन्स हैरान-परेशान

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कंधे में चोट के कारण लगभग 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। पढ़ें : श्रेयस को यह चोट हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली की टीम में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी जाहिर की तो कुछ ने अन्य खिलाड़ियों से तुलना कर दी। पढ़ें : एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए अपना कप्तान ऋषभ पंत को बनाया।' एक अन्य यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अय्यर की अनुपस्थिति में पंत होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान। स्मिथ, रहाणे, अश्विन और धवन का क्या मतलब। शानदार फॉर्म में हैं पंत पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं।


https://ift.tt/39uCfe6

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

सादगी तो हमारी जरा देखिए... यूंही नहीं धोनी के पीछे भागे गावस्कर, ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी समझिए

Gavaskar bhi Dhoni fan: भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार रहे सुनील गावस्कर का किसी बच्चे की माफिक महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागना और शर्ट पर ऑटोग्राफ लेना काफी कुछ कहता है। https://ift.tt/7VpTRCI