Skip to main content

8 महीने के हुए अगस्त्य पंड्या, हार्दिक और नताशा ने शेयर की क्यूट तस्वीर, साहा ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बेटे अगस्त्य (Agastaya) 8 महीने के हो गए हैं। हार्दिक ने मंगलवार को बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। अगस्त्य का जन्म पिछले साल 30 जुलाई को हुआ था। दूसरी ओर हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेकोविक (Natasa Stankovic)ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अगस्त्य की हार्दिक और खुद के साथ कई बेहतरीन फोटो अपलोड की है। नताशा ने कैप्शन लिखा, लव यू, आज 8 महीने का हो गया। समय इनके साथ कैसे बीत गया...बिग ब्वॉय।'भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धमान साहा ने कॉमेंट में 'क्यूटेस्ट' लिखा है। हार्दिक ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह बेटे को हाथ में लिए हुए हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, ' हमारा अगस्त्य आज 8 महीने का हो गया।' फोटो में हार्दिक ऑरेंज कलर की टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं अगस्त्य ब्लू और व्हाइट रोंमपर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने हाल में बेटे अगस्त्य के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पत्नी-पत्नी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में नताशा सफेद रंग के क्रॉप टॉप और ब्लू रंग की जींस में नजर आ रही थीं। हार्दिक ब्लैक रंग की टी शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। व्हाइट कपड़ो में अगस्त्य भी बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक इस समय आईपीएल 14 (IPL 14) की तैयारियों में जुट गए हैं। वह सोमवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के टीम होटल पहुंचे। इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में भारत की जीत में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई थी।


https://ift.tt/3cAnuIw

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

सादगी तो हमारी जरा देखिए... यूंही नहीं धोनी के पीछे भागे गावस्कर, ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी समझिए

Gavaskar bhi Dhoni fan: भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार रहे सुनील गावस्कर का किसी बच्चे की माफिक महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागना और शर्ट पर ऑटोग्राफ लेना काफी कुछ कहता है। https://ift.tt/7VpTRCI