Skip to main content

'हो सकता है हार्दिक पंड्या ने आईपीएल से पहले गेंदबाजी से ब्रेक मांगा हो'

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से बोलिंग ना कराए जाने पर सवाल उठाए हैं। सहवाग ने कहा कि यह भी हो सकता है कि हार्दिक ने खुद ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले बोलिंग ब्रेक के लिए कहा हो। पढ़ें : पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों खासकर जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने भारतीय स्पिनर्स की जमकर धुनाई की। भारत को इस दौरान छठे गेंदबाज की साफतौर पर कमी खली। मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने सफाई दी कि आगामी व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए हार्दिक के वर्कलोड को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। सहवाग ने कहा कि पंड्या ने अपनी कमर की सर्जरी से वापस आने के बाद ज्यादा लोड नहीं लिया है। पढ़ें : क्रिकबज से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कौन तय करता है कि हार्दिक पंड्या का वर्कलोड ज्यादा है। जब से वह कमर की सर्जरी से लौटे हैं, उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। वह टेस्ट मैच में नहीं खेले, 5 टी20 इंटरनैशनल खेले और उनमें 2-3 ओवर फेंके... तो उन्होंने अभी लोड लिया नहीं है। मैं समझ सकता था अगर वह लगातार खेल रहे होते और सभी फॉर्मेट खेल रहे होते लेकिन अभी उन्होंने 3-4 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 4-4 ओवर फेंके हैं। लेकिन हां, यह भी हो सकता है कि पंड्या ने खुद ही आईपीएल से पहले किसी चोट से बचन के लिए आईपीएल से ब्रेक मांगा हो।' हार्दिक ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (India vs England T20) में 5वें गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे रविवार को पुणे में ही खेला जाएगा।


https://ift.tt/3coTizY

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

सादगी तो हमारी जरा देखिए... यूंही नहीं धोनी के पीछे भागे गावस्कर, ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी समझिए

Gavaskar bhi Dhoni fan: भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार रहे सुनील गावस्कर का किसी बच्चे की माफिक महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागना और शर्ट पर ऑटोग्राफ लेना काफी कुछ कहता है। https://ift.tt/7VpTRCI