Skip to main content

T20: इंग्लैंड ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया, बेयरस्टो जीत के हीरो

केप टाउनइंग्लैंड टीम ने केप टाउन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही है। मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बेटिंग करते हुए 6 विकेट पर 179 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे ओपनर बाउमा (5) के रूप में पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। उन्हें सैम करन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान क्विंटन फाफ डु प्लेसिस (40 गेंद, 58 रन) की हाफ सेंचुरी, डि कॉक (23 गेंदों में 30 रन), डुसेन (29 गेंद, 37 रन) और क्लासेन (12 गेंद, 20 रन) की छोटी लेकिन अहम पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3 विकेट झटके, जबकि आर्चर, टॉम करन और क्रिस जॉर्डन के खाते में एक-एक विकेट गया। जवाब में बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे जेसन रॉय (0) और जोस बटलर (7) सस्ते में आउट हो गए। वह तो जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 86) थे, जिन्होंने महज 48 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से टीम को जीत दिला दी। उनके साथ इस अभियान में बेन स्टोक्स ने 27 गेंदों में 37 रन बनाते हुए अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और लुंगी एंगिडी ने दो-दो विकेट झटके।


https://ift.tt/2KHwujv

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw