Skip to main content

अब कोरोना की खबरों को लेकर चर्चा में रोहित शर्मा, पिता के पॉजीटिव होने की खबरें

नई दिल्ली पिछले कुछ हफ्तों से की चोट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। मुंबई इंडियंस को रेकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल की ट्रोफी जितवाने के बाद रोहित यूएई से सीधा घर लौट आए और फिर बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकादमी चले गए। हालांकि परिस्थितियां थोड़ी और जटिल हो गईं जिसमें खबर आई कि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह फिट नहीं हुए। इसके बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया में पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हुए और 14 दिन के क्वॉरनटीन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया गया कि वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस बीच यह भी खबर आई कि रोहित ने कभी ऑस्ट्रेलिया जाना ही नहीं था। हालांकि, अब आ रही ताजा खबरों के मुताबिक रोहित के यूएई से अपने पिता को देखने मुंबई लौट आए हैं। पत्रकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक रोहित के पिता को कोरोना हो गया है और उन्हें देखने के लिए ही मुंबई लौटे हैं। बोरिया ने एक वीडियो में कहा, 'रोहित मुंबई इंडियंस की टीम के साथ मुंबई अपने पिता को देखने लौट आए थे, जिन्हें कोविड हो गया था। इसी वजह से वह मुंबई लौटे थे। इसके बाद अगर रोहित टेस्ट सीरीज में नहीं खेलना चाहते हैं तो उन्हें नैशनल क्रिकेट अकादमी जाने की कोई जरूरत नहीं है। वह आराम से मुंबई में अपनी पत्नी रितिका और परिवार के साथ रहकर अपनी कामयाबी को इन्जॉय कर सकते हैं। तो ऐसा कहने का कोई कारण नहीं है कि वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेलना चाहते।' समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के क्वॉरनटीन नियमों के चलते रोहित और इशांत दोनों के लिए टेस्ट सीरीज में जगह बना पाना वैसे ही मुश्किल होता।


https://ift.tt/3685VMS

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw