Skip to main content

हार के बाद आलोचक ऐक्टिव, दिग्गज का दावा- तीनों फॉर्मेट में हारेगी कोहली की टीम

लंदनइंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक ने कहा कि की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी। भारत ने शुक्रवार से शुरू हुए दौरे की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की। उसे शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। वॉन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हराएगा।’ वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिए काफी खराब रही। उन्होंने कहा, ‘भारतीय वनडे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है। सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं।’ भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे। उन्होंने लिखा, ‘भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक। क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब)। गेंदबाजी सामान्य।’ उन्होंने लिखा, ‘वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे।’


https://ift.tt/37harb4

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw