Skip to main content

पीटर सिडल ने इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 67 टेस्ट खेलने वाले 35 साल के सिडल को मेलबर्न में दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें न्यू जीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। वह हालांकि घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे। सिडल ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल पाना, मैदान पर उतरना, बैगी ग्रीन पहनना- मैंने पंटर (रिकी पोंटिंग), स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ियों को इसे पहनते हुए और ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा है।' उन्होंने कहा, 'मैं जब भी मैदान पर उतरा तो यह शानदार अनुभव था। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी विशेष लम्हे को चुन सकता हूं। अंत में, खेल पाना बेहतरीन रहा, मैं जितना खेल पाया उतना खेलना सचमुच में विशेष है।' इस साल इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के पास एशेज ट्रोफी बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सिडल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम के अपने साथियों को निजी तौर पर संन्यास की जानकारी दी। सिडल ने 67 टेस्ट के अपने करियर में 221 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान पारी में 8 बार 5 या इससे अधिक विकेट हासिल किए। वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2010 में ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 26वें जन्मदिन पर हैट्रिक ली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 मैच भी खेले।


https://ift.tt/2t7ovnb

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw