Skip to main content

देखें: वॉर्नर ने राशिद की कर दी प्यार वाली पिटाई

नई दिल्ली दो दोस्त अचानक मिल जाएं तो उनका पहला रिऐक्शन कुछ खास ही होता है। कुछ ऐसा ही और अफगानिस्तान के कप्तान और स्टार लेग स्पिनर के साथ हुआ। राशिद यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुत्फ लेने आए थे। इस दौरान जब वॉर्नर ने उन्हें देखा तो उन्होंने राशिद खान की अपने बैट से प्यार से पिटाई ही कर दी। राशिद खान इन दिनो बिग बैश लीग में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। राशिद जब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए मैदान एंट्री कर रहे थे तब फैन्स ने उन्हें ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। राशिद ऑस्ट्रेलियन टीम के पविलियन स्टैंड से एंट्री कर रहे थे और इस दौरान वॉर्नर दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ मैदान से पविलियन की ओर बात करते हुए आ रहे थे। वॉर्नर की नजर राशिद पर पड़ी तो वह अपने साथी बल्लेबाजों से बातचीत छोड़ सीधे राशिद की ओर चल दिए। राशिद इस दौरान यहां अपने फैन्स को ऑटोग्राफ देने में बिजी थे तो वह वॉर्नर को नहीं देख पाए और वॉर्नर ने अपनी मुलाकात अपने बल्ले से राशिद की पिटाई (प्यार भरी) करते हुए शुरू की। सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें राशिद खान और डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं।


https://ift.tt/2MDoBd4

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw