Skip to main content

फुटपाथ पर पूर्व खिलाड़ी,अमिताभ-रिजिजू देंगे मदद

नई दिल्ली इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने जब हॉकी की स्टिक अपने हाथ में उठाई होगी तो शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपनी जिंदगी में उन्हें ऐसे चुनौती भरे दिन भी देखने होंगे। आज यह खिलाड़ी इस हाड़ कंपकंपा देने वाली दिल्ली की ठंड में फुटपाथ पर अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर जब इस खिलाड़ी की यह कहानी सामने आई तो खेल मंत्री किरण रिजिजू और बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस खिलाड़ी की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक भारत के लिए जूनियर हॉकी खेल चुके हैं और उन्होंने ऐथलेटिक्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अपने शानदार खेल के दम पर पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कई साल लंदन और जर्मनी में भी बिताए। लेकिन अब यह खिलाड़ी दिल्ली के पहाड़ गंज एरिया में फुटपाथ पर अपना जीवन काटने को मजबूर है। यह पूर्व खिलाड़ी कब से इन हालात में यहां रह रहा है, फिलहाल इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं है। खेल मंत्री किरण रिजिजू को जब टि्वटर पर इस पूर्व खिलाड़ी के इन हालात का मालूम चला तो उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है। इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए रिजिजू ने लिखा, 'मैं सोशल मीडिया के जरिए लगातार यह कहता रहा हूं कि कोई भी जो सचमुच भारत के लिए खेला है और अब दयनीय हालात में जिंदगी जी रहा है तो उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। अगर इनका पता मिल जाए तो हम जरूरी मदद करेंगे।' रिजिजू के इस ट्वीट से पहले बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इस पूर्व खिलाड़ी को मदद की पेशकश की। अमिताभ ने इस ट्वीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या यह संभव है कि उनकी यह जानकारी मिल जाए कि उन्हें कहां और कैसे मदद की जा सकती है।'


https://ift.tt/2swaaAO

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw