Skip to main content

खेल इंप्रूव करने को कुछ भी कर सकती हूं: पीवी सिंधु

नई दिल्लीपीवी सिंधु में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साल 2017 में जिस जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से वह हार गई थीं, इस साल उसी को सीधे सेटों में हराकर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन के ताज पर कब्जा किया है। यह सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है। पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित इस महान खिलाड़ी से बात की संध्या रानी ने। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश... सबसे पहले आपको बधाई। दो बार विश्व चैंपियन के फाइनल में पहुंचकर चूक जाने के बाद इस बार नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त करना... कैसा अनुभव रहा?धन्यवाद! मैं बहुत खुश हूं। मुझे इस जीत का लंबे अर्से से इंतजार था। हालांकि इससे पहले मैं दो ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हूं। लेकिन विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बार आप पूरी तैयारी के साथ गई थीं। आपके खेल को देखकर ही लग रहा था कि आप फॉर्म में हैं। जरा अपनी तैयारी के बारे में बताएं। मैंने इस गेम को जीतने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी। इसी पर फोकस बनाए रखने के लिए मैंने थाईलैंड के लिए नहीं खेला। सिर्फ इंडोनेशिया और जापान के लिए खेली मैं। मकसद यही था कि इस टूर्नामेंट की तैयारी अच्छे से कर सकूं। अब आगे की क्या योजना है? भविष्य की योजनाओं में मेरी यह जीत अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि जो आत्मविश्वास मैंने इस गेम से प्राप्त किया है उससे मैं और मेडल्स जीत सकती हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य है 2020 का ओलिंपिक। परंतु उससे पहले ओलिंपिक क्वालिफिकेशन है और मैं पूरे विश्वास के साथ यह उम्मीद करती हूं कि मैं उसमें जरूर अच्छा करूंगी। इस जीत का श्रेय किसको देती हैं?मेरी यह जीत सिर्फ मेरी कड़ी मेहनत का ही फल नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता का भी इसमें काफी योगदान है। उनके निरंतर प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मैंने अपने खेल में काफी इंप्रूव किया है। मेरे पर्सनल कोच श्रीकांत वर्मा हैं। पिछले दो वर्षों से मेरे खेल को बेहतर बनाने में उनका भी बहुत बड़ा योगदान है। क्या महिला कोच होने की वजह से आपके खेल पर असर पड़ा है?हां, यह सच है कि मिस किम ने मेरे खेल में कुछ बदलाव कए हैं। मैं कुछ महीनों से उनसे ट्रेनिंग ले रही थी। इसके अलावा मैंने गोपीचंद सर से भी हेल्प लिया है जिसका परिणाम आप सबके सामने है। ट्रेनिंग के दरम्यान आपकी दिनचर्या क्या थी?मैं सुबह सात से लेकर आठ बजे तक खेलती हूं और आठ से दस के बीच में कुछ खाती हूं। इसके बाद मैं ट्रेनिंग के लिए जाती हूं। फिर शाम में मैं चार से छह बजे तक खेलती हूं। एक दिन में छह से सात घंटे खेलने का मेरा रूटीन है। इस रूटीन को मैं बहुत ही अनुशासित होकर फॉलो करती हूं। आपकी नजर में सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है? आप किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं?मैं यह नहीं कह सकती कि बेस्ट प्लेयर कौन है। हरेक प्लेयर में अपनी कोई न कोई विशेषता होती है। इसलिए किसी एक के बारे में कहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। जहां तक रोल मॉडल का सवाल है तो मेरे लिए मेरे पिता ही रोल मॉडल हैं। वह स्वयं वॉलिबाल के एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। यदि मैं गलती करती हूं तो वह मुझे सुधारते हैं। उनके मार्गदर्शन से मेरे खेल पर हमेशा अच्छा प्रभाव पड़ा है। क्या आगे चलकर अपनी अकैडमी खोलना चाहेंगी?भविष्य में मैं अपनी अकैडमी खोलूंगी या नहीं अभी इसके बारे में कुछ निश्चित नहीं कह सकती हूं क्योंकि अभी मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखना चाहती हूं। हम खिलाड़ियों की सफलता को देखकर खुश होते हैं, मगर उनकी सफलता के पीछे छुपी कठिन मेहनत से रूबरू नहीं होते हैं। प्लीज उस बारे में थोड़े विस्तार से बताएं।यह तो सच है कि खेल में जीतने के लिए मेहनत की बहुत आवश्यकता पड़ती है लेकिन यह मेहनत सिर्फ कुछ महीनों या सालों की नहीं होती। पूरे जीवन मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं सफलता मिलती है। इसमें उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कठिन समय में आत्मविश्वास को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। खुद को फॉर्म में रखने के लिए बेहतर करके दिखाना होता है। मैं सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही नहीं जीती हूं। जैसा कि मैंने पहले बताया, मेरे माता-पिता के साथ मेरे कोचों का भी इसमें विशेष योगदान रहा है। आप खाने की बेहद शौकीन हैं पर सुना आपको सब कुछ छोड़ना पड़ा। कितना मुश्किल होता है खुद को रोके रखना?मैं जंक फूड बहुत पसंद करती हूं लेकिन मैंने जंक फूड खाने पर रोक लगा रखी है। सच कहूं तो इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई, क्योंकि जब मैं अपने लक्ष्य को पाने के लिए संयम रखती हूं तो मुझे उसमें कोई परेशानी नहीं होती है। मुझे खेलना बहुत पसंद है और मैं अपने को बेहतर बनाने के लिए कुछ भी कर सकती हूं।


https://ift.tt/2Lhjm19

Comments

Related Posts

Trinity Rodman's US Open moment reveals an old habit in sports broadcasting: introducing women by their relationships first

Trinity Rodman was introduced at the US Open as Ben Shelton’s girlfriend, frustrating fans who felt her Olympic and football achievements deserved greater recognition. Despite being an Olympic gold medallist, NWSL champion and highest-paid women’s footballer, Rodman was presented through her relationship with Shelton. The incident reignited debate over how female athletes are introduced and recognised. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VHgl2km

Kelce Charity Spending Scrutinised: Watchdog questions foundation’s low charity outlay; team pledges reforms

Travis Kelce’s Eighty-Seven and Running Foundation is facing scrutiny over its reported spending between 2021 and 2024. The nonprofit raised $1.5 million and spent about $1.1 million, with $469,000 listed for management and $446,000 for charity. Kelce’s business manager Aaron Eanes disputed the figures, saying some charitable operational costs were misclassified. He said management fees dropped to zero in 2025 as the foundation works to improve transparency and governance. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/bfRerhz

Shelton’s Selective Brand Fortune: Slim deals power wealth beyond $15m prize money; net worth seen at $4m–$8m

Ben Shelton's net worth is estimated between four and eight million dollars. He has secured lucrative brand deals with Rolex and On Running. These partnerships are strategically chosen for authenticity and long-term growth. Shelton's career prize money has already surpassed fifteen million dollars. His marketability stems from athletic skill, youth, and personality. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/lh6AXHE

ईशान किशन ने अपने ही पैर कैसे मारी कुल्हाड़ी, टेस्ट का सपना देखते थे अब T20 से भी होंगे OUT!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। तीन मैचों में ईशान सिर्फ 24 रन बना सके। https://ift.tt/Ywn9PVs

Dylan Larkin Trade Speculation: Bruins’ bid reportedly blocked by no-trade list; search for center continues

Boston Bruins reportedly made a trade offer to acquire Dylan Larkin from the Detroit Red Wings. The offer was rejected, with speculations suggesting Larkin's preference for a fresh start elsewhere. Larkin provided a list of teams he is willing to join, excluding the Bruins. Meanwhile, the Bruins are focused on strengthening their center position for upcoming competitions. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/0jXpnwl