Skip to main content

सिर्फ 30 सेकंड में थकान को छूमंतर कर देती हैं सिंधु

रूपेश सिंह, नई दिल्लीबात इसी साल मार्च के महीने की है, जब को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने उस हार को सामान्य हार बताया, लेकिन कहीं न कहीं इस हार से उनके मनोबल पर भी असर पड़ा। सिंधु के पिता रमन्ना इसको भांप गए और उन्होंने गोपीचंद अकैडमी से करीब 60 किमी दूर सिकंदराबाद स्थित सुचित्रा बैडमिंटन अकैडमी के मालिक व अपने मित्र पूर्व शटलर प्रदीप राजू से मुलाकात की और सिंधु को लेकर चर्चा की। सिंधु भी सुचित्रा अकैडमी गईं। वहां स्ट्रेंथ ट्रेनर श्रीकांत वर्मा से उनकी मुलाकात हुई और यहीं से शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियन बनने की तैयारी। इसके बाद सिंधु हर रोज गोपीचंद अकैडमी में अपनी कड़ी ट्रेनिंग पूरी करके 60 किमी दूर भारी ट्रैफिक को पार करके सुचित्रा अकैडमी जाती थीं। प्रदीप बताते हैं कि यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमने सिंधु का अध्ययन किया। यह सब कुछ वैज्ञानिक तरीकों से हुआ। उनके खेल को देखा तो पाया कि वह पिछले कुछ समय से अपने अटैकिंग खेल की बजाए रैलियों में ज्यादा व्यस्त हो रही थीं।' पढ़ें: कमजोर थीं ऐबडोमनल मसल्स प्रदीप राजू ने आगे बताया, 'सिंधु के ऐबडोमनल मसल्स (पेट की मांसपेशियां) भी कमजोर थीं और फ्रंट कोर्ट मूवमेंट पर इसका असर पड़ रहा था। मानसिक मजबूती के लिए सिंधु को मेडिटेशन भी कराया। वह प्रति दिन आधे घंटे अकेले बंद कमरे में मेडिटेशन करती हैं। इसका बहुत प्रभाव पड़ा है। सिंधु मानसिक रूप से और मजबूत हुई हैं। इसके अलावा उनकी नींद पर भी नजर रखी गई। देखा गया वह कितने घंटे गहरी नींद में सोई।' पढ़ें: फेडरर, नडाल जैसा स्टेमिना इस पूर्व बैडिमिंटन खिलाड़ी ने बताया कि सिंधु के शरीर में ऐसी खूबियां हैं जो बहुत ही कम ऐथलिटों में होती हैं। कड़ी मेहनत करने या किसी काम में पूरी ऊर्जा डालने के बाद उनके दिल की धड़कन जब बहुत तेज हो जाती है तो उसे सामान्य होने में महज 30-35 सेकंड का समय लगता है। ऐसा बहुत कम ऐथलिटों में देखने को मिलता है। टेनिस की त्रिमूर्ति रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इनके दिल की धड़कन को भी सामान्य होने में 30 से 35 सेकंड का समय लगता है। यानी अन्य प्लेयर की तुलना में ये अपनी थकावट से जल्दी उबर जाते हैं। फिटनेस में सिंधु फेडरर, नडाल और जोकोविच से भी बेहतरएक मामले में तो सिंधु की बॉडी रोजर, नडाल और जोको से भी बेहतर है। पीक पर भी उनके दिल की धड़कन 190 बीट्स/मिनट की रफ्तार तक ही पहुंच पाती है। अमूमन ऐसा नहीं होता है। सामान्यत: बड़े ऐथलीटों की धड़कन 200बीट्स/मिनट की रफ्तार तक पहुंच जाती है। सिंधु की बॉडी की यह खासियत उन्हें अन्य ऐथलीटों से बेहतर होने का मौका देती है। सिंधु के कोर (अबडोमनल मसल्स) कमजोर थे और वह 35 सेकंड तक भी प्लैंक (पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज) नहीं कर पाती थीं, लेकिन कड़ी ट्रेनिंग के बाद अब वह 3 मिनट से ज्यादा प्लैंक कर लेती हैं।


https://ift.tt/2ZtA6Hu

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw