Skip to main content

WC मैच के दौरान पाक-अफगान फैंस में झड़प

लीड्स अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्तों में तनाव का असर शनिवार को क्रिकेट मैदान में भी दिखा। मैच के दौरान राजनीतिक नारेबाजी भी हुई। इतना ही नहीं, दोनों टीमों के प्रशंसकों का समूह आपस में भिड़ गया और झड़पें हुईं। सिक्यॉरिटी स्टाफ ने किसी तरह उन्हें एक दूसरे से अलग किया और स्टेडियम से बाहर कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद उनमें फिर से शुरू हो गई। लीड्स में शनिवार सुबह जब अफगानिस्तान बैटिंग कर रहा था तो उस वक्त स्टेडियम के ऊपर से एक प्लेन उड़ा जिसपर बैनर लगे हुए थे, जिन पर लिखा था- 'पाकिस्तान में लोगों के गायब होने को खत्म करने में मदद करें', 'बलूचिस्तान के लिए आजादी'। स्टेडियम के प्लेयर्स गेट के बाहर पार्क की गई एक वैन पर भी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे ही नारे दिखे। दोनों टीमों के प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों का मनोबल बढ़ाने के लिए नारे लगा रहे थे। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में पाकिस्तानी और अफगानी फैंस के समूह आपस में ही भिड़ गए। सिक्यॉरिटी स्टाफ ने उन्हें बाहर किया। लेकिन स्टेडियम के बाहर भी उनमें फिर से भिड़ंत होने लगी। कुछ अफगानी अपने देश की सेना की वर्दी पहने हुए थे और वे स्थानीय पाकिस्तानियों से उलझ गए। उन्होंने उनके ऊपर बोतलें फेंकी और यहां तक कि कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों को भी निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की है।


https://ift.tt/2xgZjcP

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw