Skip to main content

'तूफान' के बाद वापसी पर जानें क्या बोले शमी

मैनचेस्टर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि पिछले 18 महीनों में इतना कुछ झेलने के बाद अब शानदार प्रदर्शन के हकदार भी वह खुद ही हैं। शमी ने कहा गुरुवार को विश्व कप में वेस्टइंडीज पर 125 रन की जीत के बाद कहा, 'श्रेय। और किसको, बस मुझे। मैं खुद को पूरा श्रेय देता हूं।' शमी को पिछले डेढ़ वर्ष में घरेलू हिंसा के आरोपों से जूझना पड़ा जिसके बाद लंबित जांच तक उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया और फिटनेस के आधार पर उन्हें एक टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ा। लेकिन वह अब अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। उनकी तेजी और स्विंग के बारे में पूछने पर शमी ने कहा, 'क्योंकि मुझे इन सब के बाद यह झेलना पड़ा। पिछले 18 महीनों में जो कुछ हुआ, वह सब मुझे ही झेलना पड़ता। इसलिए इसका श्रेय भी मुझे ही जाता है।' शमी ने एक हैटट्रिक सहित 2 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे इस सबसे -पारिवारिक मुद्दों से लेकर फिटनेस तक- से लड़ने की ताकत दी। अब मैं केवल देश के लिए अच्छा करने पर ध्यान लगाए हूं।' अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि फिटनेस पर काम करना टर्निंग पॉइंट रहा। उन्होंने कहा, 'यह केवल ‘यो यो’ टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है। मैं विफल रहा वो एक अलग बात है लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है।'


https://ift.tt/2YqvXEU

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw