Skip to main content

लगातार छह चौके लगाने के बाद साव बोले, मुझे मालूम था कि मावी कहां बोलिंग करेगा

अहमदाबाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 41 गेंद में 82 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने कहा कि वह रनों के बारे में नहीं सोचकर अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहे थे। साव ने मैच के बाद कहा,‘मैं कुछ नहीं सोच रहा था। सिर्फ ढीली गेंदों का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था कि शिवम (मावी) मुझे कहां गेंद डालेगा क्योंकि हमने जूनियर स्तर पर चार-पांच साल साथ में खेला है।’ उन्होंने कहा,‘जब मुझे लगता है कि मैं फॉर्म में हूं तो मैं रनों के बारे में नहीं सोचता। मैं अपने बारे में भी नहीं सोचता, इरादा सिर्फ टीम को जिताने का होता है।’ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले साव ने कहा, ‘मेरे पिता ने उस समय मेरी काफी हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि अपना नैसर्गिक खेल दिखाते रहो। मैने काफी मेहनत की और क्रिकेट में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।’


https://ift.tt/2PBEVQr

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw