Skip to main content

SRH vs DC: अय्यर बोले, हमने पावरप्ले में ही गंवा दिया था मैच

दुबई सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के हाथों 88 रन से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले (SRH beat DC) में ही मैच गंवा दिया था लेकिन उन्हें अगले दो मैचों में एक जीत दर्ज करके प्लेऑफ (IPL Playoffs) में प्रवेश का यकीन है। अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, ‘यह बड़ी हार है लेकिन इस समय हार का गम नहीं मना सकते। अभी हमें दो मैच और खेलने हैं और बस एक जीत की जरूरत है। हम पिछले तीन मैचों से उस जीत का इंतजार कर रहे हैं। इस हार से हमें बाकी मैचों में अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।’ | उन्होंने कहा, ‘सनराइजर्स (Sunrisers) पावरप्ले में 70 रन बना लिए और हम वहीं मैच गंवा बैठे थे। हमें मजबूत और सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरना है। इन पराजयों से मनोबल नहीं टूटना चाहिए। इन तीन मैचों से पहले के प्रदर्शन को ध्यान में रखना होगा।’ सनराइजर्स (SRH) के कप्तान () ने कहा कि अगले दो मैचों में भी उनका लक्ष्य बड़े स्कोर बनाने का होगा ताकि प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीद बनी रहे। उन्होंने कहा, ‘हम आज टॉस जीतने पर भी पहले बल्लेबाजी ही चुनते। हमें उनके तेज गेंदबाजों को निशाना बनाना था। जॉनी बेयरस्टॉ (Jonny Bairstow) को बाहर रखने का फैसला कठिन था लेकिन हमें लगा कि चौथे नंबर पर केन विलियमसन (Kane Williamson) की जरूरत है।’ उन्होंने 87 रन बनाने वाले ऋधिमान साहा (Saha) की तारीफ करते हुए कहा, ‘पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट कमाल का है। उसे ग्रोइन में चोट लगी है। विजय शंकर (Vijay Shankar) की चोट के बारे में अभी पता नहीं चला है।’ वॉर्नर ने कहा, ‘राशिद (Rashid Khan) में विकेट लेने और किफायती गेंदबाजी दोनों की खूबी है। हमें शारजाह में दो मैच और खेलने हैं। अगर हम इसी तरह 220 रन बना सके तो कौन जानता है कि हम प्लेऑफ में पहुंच जाएं।’


https://ift.tt/31R0u26

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw