Skip to main content

RCB vs MI: आखिरी पांच ओवरों में मुंबई ने शानदार गेंदबाजी की : कोहली

अबू धाबी () के कप्तान (Virat Kohli) ने डैथ ओवरों में () की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी टीम 20 रन पीछे रह गई। RCB को छह विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद MI ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। RCB के बल्लेबाज आखिरी पांच ओवर में 35 रन ही बना सके। | कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘आखिरी पांच ओवरों में अजीब सी बल्लेबाजी रही। हमारे शॉट सीधे उनके फील्डर के पास जा रहे थे। मैदान पर ऐसा होता है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और आखिरी पांच ओवर में हम 20 रन पीछे रह गए।’ कोहली (Kohli) ने कहा कि आखिरी दो मैच जीतकर उनकी टीम शीर्ष दो में जगह बना सकती है। उन्होंने कहा, ‘कुछ टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जल्दी करती हैं तो कुछ गलत समय पर खराब खेल जाती हैं। अंकतालिका को देखें तो निचले हाफ की टीमें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हमें दो मैच और खेलने हैं और दोनों जीतकर हम शीर्ष दो में रह सकते हैं।’ मुंबई के कप्तान कायरन पोलार्ड (Keiron Pollard) ने नाबाद 79 रन बनाने वाले () की तारीफ करते हुए कहा, ‘हालात जो भी हो, उन्होंने बार-बार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से वह काफी दुखी होगा लेकिन मुझे लगता है कि वह चयन के काफी करीब है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं चीजों को बाहर से ही देख रहा हूं। उसने हमारी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह लगातार अपने बल्ले से ही जवाब दे सकता है। उम्मीद है कि वह हमारी खिताबी जीत का सूत्रधार बनेगा।’ क्या रहा मैच मेंमुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैंगलोर की ओर से सिर्फ देवदत्त पडिक्कल ही टिककर खेल पाए। उन्होंने 45 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। इसके अलावा जोश फिलिप ने 33 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों ने किसी अन्य बल्लेबाज को खुलकर नहीं खेलने दिया। जवाब में मुंबई ने के नाबाद 79 रनों की मदद से 5 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया।


https://ift.tt/2J9cwxm

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw