Skip to main content

CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद बोले धोनी, हमारी सारी योजनाएं सफल रहीं

दुबईचेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ करीबी मुकाबले में अंतिम गेंद पर छह विकेट की जीत के बाद कहा कि इस मैच उनकी टीम की सभी योजनाएं सफल रहीं। नाइट राइडर्स (KKR) ने सलामी बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) की 61 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन की पारी से पांच विकेट पर 172 रन बनाए। अंतिम पायदान पर चल रही और प्ले आफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने इसके जवाब में रुतुराज () की 53 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 72 रन की पारी और अंबाती रायुडू (38) (Ambati Rayudu) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 68 रन की सझेदारी के बाद जडेजा (11 गेंद में नाबाद 31, दो चौके, तीन छक्के) के तूफान से 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की। | धोनी (MS Dhoni) ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मैच में योजनाएं हमारे पक्ष में रहीं। खुशी है कि टॉस का नतीजा हमारे पक्ष में रहा। जडेजा (Ravindra Jadeja) इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। वह हमारी टीम में एकमात्र बल्लेबाज है जो अंतिम ओवरों में रन बनाने की जिम्मेदारी उठा रहा है। मुझे लगता है कि पूरे सत्र के दौरान हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी तो उसका साथ दे।’ धोनी (Dhoni) ने लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले रुतुराज (Ruturaj) की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘रुतुराज को हमने नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा था लेकिन इसके बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव (Ruturaj Gaikwad Corona Positive) पाया गया और 20 दिन बाहर हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन वह इस सत्र को याद रखेगा। वह सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक है। वह हालांकि काफी कम बोलता है जिसके कारण कभी-कभी टीम प्रबंधन को खिलाड़ी को परखने में दिक्कत होती है। जब उसने बल्लेबाजी शुरू की तो आप देख सकते हैं कि वह गेंद को उसी तरह हिट कर रहा था जैसे चाहता था और जो उसने योजना बनाई थी।’ नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से वरूण चक्रवर्ती ने 20 जबकि पैट कमिंस ने 31 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने स्वीकार किया कि गेंदबाजों ने सब कुछ झोंक दिया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मोर्गन (Morgan) ने मैच के बाद कहा, ‘टॉस हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमारे गेंदबाजों ने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन कौशल के मामले में कुछ चूक कर गए। हमें इस हार से उबरना होगा। हमारे पास एक विश्व स्तरीय स्पिनर है और दूसरा भारत के लिए खेलने की दहलीज पर है। ये शानदार स्पिनर हैं। मैं गेंदबाजों की गलती नहीं निकाल सकता। नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) को अंतिम ओवर में बचाव करने के लिए पर्याप्त रन नहीं मिले। अगर 16-17 रन होते तो बेहतर रहता।’ मोर्गन ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनकी टीम का स्कोर पर्याप्त होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि रन पर्याप्त होंगे। हमें लगा कि हम मैच में बने हुए हैं। संभवत: इस विकेट पर 165 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर था अगर विकेट और हालात समान रहते। मुझे लगता है कि आज हमने अच्छी बल्लेबाजी की।’


https://ift.tt/3jKnUMO

Comments

Related Posts

Slow and unsteady: Has Jasprit Bumrah’s once-lethal variation lost its edge?

Jasprit Bumrah’s trademark slower ball has struggled in IPL 2026, conceding 74 runs from 46 deliveries without taking a wicket. Bumrah has managed only three wickets in 10 matches, with critics like Sunil Gavaskar pointing to declining pace, inconsistent lengths and overuse of variations. Gavaskar believes Bumrah is overcomplicating his bowling but expects him to regain form soon. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/CsXAM9Z

'How can this be a serious team?' DC 'geniuses' under fire amid loss to CSK

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/oleXmWt

IPL: Sooryavanshi’s 93 keeps Rajasthan Royals’ playoff hopes alive

Vaibhav Sooryavanshi smashed a sensational 93 off 38 balls as Rajasthan Royals defeated Lucknow Super Giants by seven wickets to stay alive in the IPL 2026 playoff race. Mitchell Marsh’s 96 had powered LSG to 220/5 earlier, but Sooryavanshi’s fearless hitting and Dhruv Jurel’s unbeaten fifty guided RR to a stunning chase in Jaipur. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/LdJQy4b

Marsh tears into RCB with century, breaks Pant's record to become ...

Marsh reached the milestone in 49 balls, making it the fastest century by an LSG batter in IPL history. He went past Rishabh Pant’s 54-ball hundred against RCB at the same venue in IPL 2025. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/LKhz1Y4

End of an era: Robin Singh parts ways with Mumbai Indians after 16-year journey

Former India all-rounder Robin Singh has officially departed from the Mumbai Indians franchise after a 16-year association. Singh confirmed his exit from both the IPL team and MI Emirates, concluding a significant support-staff tenure. He was instrumental in the franchise's success, being part of all five IPL title wins and two Champions League T20 triumphs. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/EUFK1Hx