Skip to main content

मेहमानों को दाल-रोटी खिला रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर डाली फोटो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के ऐतिहासिक () दौरे पर है। 24 साल बाद दोनों देशों की क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान में मुकाबले हो रहे हैं। रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच काफी बोरिंग रहा और ड्रॉ पर छूटा। अब आज से कराची में दूसरे टेस्ट मैच का आगाज होना है। दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान अपने मेहमानों को दाल-रोटी खिला रहा है। जी हां! ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लंच मेन्यू में दाल-रोटी को शामिल किया गया है। हालांकि इसे कंगारू पसंद भी कर रहे हैं। तीसरे नंबर के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। कैप्शन में वह लिखते हैं, 'लंच के लिए दाल और रोटी.... स्वादिष्ट!' बस फिर क्या था, लाबुशेन की इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। किसी ने पाकिस्तान को भला-बुरा कहा तो कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की सादगी की तारीफ करने लगा। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर का भी मजेदार कमेंट आया। अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले जाफर ने भी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बताना चाह रहे थे कि दाल और चावल का कॉम्बिनेशन, दाल-रोटी के जोड़ से काफी बेहतर होता है। उम्मीद है कि लाबुशेन, वसीम जाफर की इस सलाह को गंभीरता से लेंगे और जल्द ही दाल-चावल का भी लुत्फ उठाते नजर आएंगे। वैसे भी वह पाकिस्तान दौरा काफी अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। पहले टेस्ट में 10 रन से शतक से चूकने के बाद वह दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ से मिलने पहुंचे। जहां निश्चित रूप से उन्होंने कुछ बढ़िया स्किल्स पर बात की होगी।


https://ift.tt/aP6Evfg

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw