Skip to main content

T20I World Cup: विराट कोहली ने मोहम्मद रिजवान को लगाया गले, धोनी ने दी पाकिस्तानी कप्तान से बात

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने रविवार को विराट कोहली की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम खेल के हर आयाम में मात खानी पड़ी। जब तक मैच चलता रहा दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हालांकि मैच खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने गजब की खेल भावना का परिचय दिया। पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को गले लगाया वहीं इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बात की। पाकिस्तान ने भारत को वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हराया। कप्तान बाबर ने 68 और रिजवान ने 79 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने 13 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इन दोनों ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भारत पर पहली जीत के अलावा हार के बावजूद कोहली का मोहम्मद रिजवान को गले लगाना भी वायरल हो गया। भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए रिजवान को गले लगाया और जीत की बधाई दी। इसके बाद भारतीय टीम के मेंटॉर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ बात कर रहे थे। इसमें बाबर आजम और इमाद वसीम भी शामिल थे। पाकिस्तान का अगला मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है। वहीं विराट कोहली की टीम अगले रविवार यानी 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड का सामना करेगी।


https://ift.tt/3CaZSVr

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw