Skip to main content

'वॉर्नर की वार्निंग'... श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेल आलोचकों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र में फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इग्नोर किए गए ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) सुपर 12 ग्रुप 2 में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 42 गेंदों पर 10 शानदार चौके जड़ते हुए 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। आईपीएल के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस धाकड़ ओपनर को अधिकतर समय बेंच पर ही बिठा रखा था। अब जब मौका हाथ लगा तो वॉर्नर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और हाफ सेंचुरी जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। उनके नाम 25 मैचों में फिलहाल 552 रन दर्ज हैं, जबकि उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (537) को पीछे छोड़ा। इस दौरान वॉर्नर ने 4 हाफ सेंचुरी जड़ी है। मैच कर बात करें तो वॉर्नर ने इसके साथ ही पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (26 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। श्रीलंका के 155 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की यह दो मैचों में दूसरी जीत है। टीम ग्रुप तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका इतने ही मैचों में एक जीत और एक हार से चौथे स्थान पर है। इससे पहले कुसल परेरा और चरिथ असलंका की 35-35 रन की पारियों के बाद आखिरी ओवरों में भानुका राजपक्षे (नाबाद 33) की आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका ने छह विकेट पर 154 रन बनाए। परेरा ने 25 गेंद तो वहीं असलंका ने 27 गेंद की पारी में एक समान चार चौके और एक छक्का जड़ा। राजपक्षे ने भी 26 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए। इसमें जम्पा काफी किफायती रहे।


https://ift.tt/3nDKjzp

Comments

Related Posts

Trinity Rodman's US Open moment reveals an old habit in sports broadcasting: introducing women by their relationships first

Trinity Rodman was introduced at the US Open as Ben Shelton’s girlfriend, frustrating fans who felt her Olympic and football achievements deserved greater recognition. Despite being an Olympic gold medallist, NWSL champion and highest-paid women’s footballer, Rodman was presented through her relationship with Shelton. The incident reignited debate over how female athletes are introduced and recognised. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VHgl2km

Kelce Charity Spending Scrutinised: Watchdog questions foundation’s low charity outlay; team pledges reforms

Travis Kelce’s Eighty-Seven and Running Foundation is facing scrutiny over its reported spending between 2021 and 2024. The nonprofit raised $1.5 million and spent about $1.1 million, with $469,000 listed for management and $446,000 for charity. Kelce’s business manager Aaron Eanes disputed the figures, saying some charitable operational costs were misclassified. He said management fees dropped to zero in 2025 as the foundation works to improve transparency and governance. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/bfRerhz

Shelton’s Selective Brand Fortune: Slim deals power wealth beyond $15m prize money; net worth seen at $4m–$8m

Ben Shelton's net worth is estimated between four and eight million dollars. He has secured lucrative brand deals with Rolex and On Running. These partnerships are strategically chosen for authenticity and long-term growth. Shelton's career prize money has already surpassed fifteen million dollars. His marketability stems from athletic skill, youth, and personality. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/lh6AXHE

ईशान किशन ने अपने ही पैर कैसे मारी कुल्हाड़ी, टेस्ट का सपना देखते थे अब T20 से भी होंगे OUT!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। तीन मैचों में ईशान सिर्फ 24 रन बना सके। https://ift.tt/Ywn9PVs

नीलामी की इनसाइड स्टोरी, मंधाना में ऐसा क्या खास, इन 5 प्लेयर्स पर क्यों मेहरबान फ्रेंचाइजी

WPL Auction: यूपी वॉरियजर्स और मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 12-12 करोड़ रुपये खर्च कर दि जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन पर्स से 35 लाख रुपये बचा लिए। आरसीबी के 10 लाख रुपये तो गुजरात जायंट्स के पांच लाख बच गए। https://ift.tt/xTYy0Bn