Skip to main content

इमरान खान ने पाकिस्तान की भारत पर पहली वर्ल्ड कप जीत पर दी बधाई, रमीज राजा भी खुश

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम को भारत पर जीत के लिए बधाई दी है। रविवार, 24 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भारत को दुबई में खेले गए मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी टीम के शानदार खेल के लिए खुशी जाहिर की। पाकिस्तान ने सुपर 12 के अपने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया। यह वर्ल्ड कप में पहला मौका था जब पाकिस्तान ने भारत को मात दी। इससे पहले हुए 12 मैचों में भारतीय टीम ही जीती थी। 1992 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी टीम और खास तौर पर बाबर आजम, जिन्होंने आगे बढ़कर टीम की अगुआई की, को बधाई। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले रिजवान और शाहीन अफरीदी को भी बधाई। देश को आप पर गर्व है।' रमीज राजा, जिन्हें हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अध्यक्ष बनाया गया है, भी टीम की जीत से काफी खुश नजर आए। उन्होंने ट्वीट किया, 'अलहमदुलिल्लाह... यह पहली जीत है, सबसे शानदार लेकिन याद रखिए सफर शुरू हो गया है.. सभी पाकिस्तानियों के लिए गर्व का लम्हा है और लड़कों का शुक्रिया जिन्होंने लुत्फ उठाने के लिए यह लम्हा दिया।' पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला तोड़ते हुए रविवार को जीत हासिल की। उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को सात विकेट पर 151 के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने बिना कोई नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 68 और रिजवान ने 79 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने 13 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया।


https://ift.tt/3vHKxcz

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw