Skip to main content

भारत की हार की स्क्रिप्ट लिखने वाले शाहीन शाह अफरीदी ने बताया क्या था उनका मास्टर प्लान

दुबई पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल का विकेट लिया। अफरीदी ने पारी के अंतिम ओवरों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी आउट किया। अफरीदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि वह वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार हराकर काफी खुश हैं। पाकिस्तान के इस बाएं हाथ के पेसर ने कहा, 'यह पहला अवसर है जबकि हमने भारत को हराया और हमें इस पर गर्व है। मुझे पता था कि अगर हम शुरू में विकेट हासिल करते हैं तो यह हमारे लिये अच्छा होगा। मेरा प्रयास अधिक से अधिक स्विंग हासिल करना था। नयी गेंद को खेलना मुश्किल था, इसलिए बाबर और रिजवान को श्रेय जाता है।' अफरीदी ने कहा कि जब भारत ने 151 रन का स्कोर बनाया तो हमें पता था कि शुरुआती ओवर खेलने ही थोड़े मुश्किल होंगे इसके बाद बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और जिस तरह से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी की उसकी तारीफ की जानी चाहिए।


https://ift.tt/3b3iTNA

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw