चंडीगढ़, 25 जनवरी (भाषा) शनिवार को होने वाले 70वें गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, हवाई अड्डों, सरकारी भवनों सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किए जाएंगे वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने राजमार्गों सहित कई स्थानों पर नाके स्थापित किए हैं और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने
http://bit.ly/2G1pJEL
http://bit.ly/2G1pJEL
Comments
Post a Comment